नीमच । ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस डे उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमे बच्चों ने बहुत ही सुंदर और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया व कविता के माध्यम से क्रिसमस के बारे में समझाया बच्चे रंग बिरंगी और संता क्लॉज की ड्रेस पहनकर शामिल हुए। क्रिसमस डे की शुरूआत बच्चों ने रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर की। बच्चों ने ईसा मसीह के जीवन पर भी कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में पधारे अतिथिगण नेहा गुप्ता व सपना गोयल ने बच्चों की प्रस्तुति को सराहा। विद्यालय की निर्देशिका डॉ. गरिमा चौरसिया ने बच्चों को प्रोत्साहित किया व अपने घर से पाँच चीजें जरुरत मंद को गिफ्ट देने को कहा। इस मौके पर संता क्लॉज ने बच्चों में उपहार बांटे छात्र-छात्राओं ने नृत्य नाटिका व संगीत के माध्यम से भगवान येशु के जीवन चरित्र को दर्शाया। विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार पांडे ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए प्रभु येशु के बताये रास्ते पर चलने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। नन्हें मुन्ने छात्र संता क्लॉज के वेषभूषा में आए थे यह दृष्य अत्यंत रोचक था। छात्र संता क्लॉज बनकर बच्चों को उपहार के रूप में टॉफिया बाँटी जिससे बच्चों में अत्यधिक उत्साह था। क्रिसमस के गीत तथा नृत्य से वातावरण गुंजायमान हो गया। छात्रों ने प्रभु यीषु मसीह के जन्म काvn~Hkqr प्रदर्शन किया जिसको देखते ही विद्यालय प्रांगण में तालियों की ध्वनि ने आनन्द का समां बाँध दिया। छात्रों के द्वारा प्रस्तुत किए गए इस कार्यक्रम ने सबको भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रिया वर्मा ने किया व आभार नसरीन मेम ने किया