नीमच । देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर द्वारा सुनील गर्ग (नयागांव) को प्रबंधन में डॉक्टरेट उपाधि से नवाजा गया है | इनके शोध का विषय -"एग्जामनिंग रिलेशनशिप बिटवीन रिटर्न पॉलिसीज एंड कंज्यूमर प्रेफरेंस टुवर्ड्स ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल" इन्होंने अपना शोध प्रबंध प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च कॉलेज इंदौर से डॉक्टर अनुकूल हाइट के निर्देशन में लिखा। सुनील गर्ग की इस गौरव में सफलता पर उनके मित्रों एवं स्नेहीजनो ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।