नीमच। शनिवार को नीमच सिटी थाना अंतर्गत आने वाले नीमच मनासा मार्ग पर श्मशान के पास एक कुएं में लाश मिली हैं। सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला गया। चंबल कॉलोनी के समीप शमशान के सामने स्थित किलोरिया परिवार के कुए में यह लाश मिली है। जिसकी शिनाख्त विष्णु पिता मांगीलाल रैगर रिटायर्ड कॉलोनी धनेरिया रोड़ बघाना के रूप में हुई। मृतक विष्णु HDFC Bank में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत था। शनिवार की सुबह जब खेत मालिक कृषि कार्य के लिए खेत पर पहुंचे तो उन्हें कुएं में एक व्यक्ति का शव उलटा पड़ा दिखाई दिया। जिसके बाद डायल 100 पर इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सिटी पुलिस मौके पर पहुंची है। शव मिलने की जानकारी जैसे ही क्षेत्र में फैली आसपास के रहवासी भी मौके पर एकत्रित हो गए। फिलहाल शव को कुएं से निकालकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। सिटी पुलिस यह हत्या है या आत्महत्या इसकी जांच में भी जुट गई हैं।
नीमच मनासा मार्ग पर श्मशान के नजदीक कुएं में मिला शव जांच में जुटी पुलिस
Related Posts
नीमच में कल जुटेंगे गोभक्त: ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत जिला स्तरीय बैठक का आयोजन
नीमच। ‘गौ रक्षा, राष्ट्र रक्षा और धर्म रक्षा’ के संकल्प के साथ देश भर में चलाए जा रहे गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत कल नीमच में एक महत्वपूर्ण जिला…
घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर तीन प्रतिष्ठानों के विरुद्ध की गई कार्रवाई
नीमच, 03 जुलाई 2026।कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन एवं जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.एन. दिवाकर के मार्गदर्शन में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों…


