नीमच। मंगलवार कलेक्टर की जनसुनवाई में अटल बस्ती के रहवासियों बड़ी संख्या में एकत्रित होकर पहुंचे। जहां उन्होंने कलेक्टर के नाम एक शिकायती ज्ञापन दिया। ज्ञापन में रहवासियों ने बताया कि विगत 10 वर्षों से भी उक्त बस्ती में रह रहे हैं। मगर यहां अब तक मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इस संबंध में कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी उनके ओर से अवगत कराया गया। बावजूद इसके अब तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है।रहवासियों का कहना है कि बस्ती में सड़क बिजली, स्ट्रीट लाइट, नाली, पीने के पानी के लिये नल की व्यवस्था नहीं है। बस्ती में करीब 100 से अधिक झुग्गी झोपड़ियां है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग निवासरत हैं।