जिले में रेत माफियाओं का तांडव, पत्रकारों पर दिखाई जा रही दबंगई,बेख़ौफ़ पनप रहा अवैध कारोबार, घटनाओं के कारित होने के बाद जाग रहा खनिज विभाग,सरकार के आदेशों की उड़ रही धज्जियां जिला मुख्यालय पर ही हालत बद से बद्दतर,खनिज विभाग ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही
09 Jan 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच। जिले में रेत माफियाओं के खिलाफ खनिज विभाग की कार्यवाही हमेशा से ही लचीली रही है, नतीजन रेत के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के होंसले इतने बुलंद हो गए कि अब उनकी अवैध गतिविधियों को उजागर करने वाले पत्रकारों को भी जानलेवा धमकियों का सामना करना पड़ रहा है, हाल ही कारित हुई पत्रकार को धमकाने की उक्त घटना से यह तो स्पष्ट हो गया की, जिला मुख्यालय क्षेत्र में ही रेत माफियाओं की दबंगई सामने आ रही है, तो फिर जिले के बाहर दूर दराज के इलाकों में रेत माफियाओं की रंगदारी का आलम क्या होगा...! इस मामले में पत्रकारों के हस्तक्षेप के बाद जिला प्रशासन ने भले ही सख्त और गंभीर कदम रेत माफियाओं के खिलाफ उठाया और पत्रकार को धमकाने वाले के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने में तत्प्रता दिखाई लेकिन रेती के अवैध कारोबार के सरकार के सख्त निर्देश और उसके अनुरूप खनिज विभाग की कार्यवाहीयां अब तक नाकाफी साबित रही है, जिसके चलते रेत माफियाओं के होंसले बुलंद हुए, और आज हिमाकत पत्रकारों को धमकाने तक कि हो चुकी है...बताया जा रहा है कि सूत्रों की माने तो जिले में रेत माफियाओं के सिंडिकेट की कमान ऐसे हाथों में है जिसका नाम कभी सनसनीखेज मामले में अखबारों की सुर्खियां बना था, और उसी सनसनीखेज मामले का रहस्य आज भी बरकरार है...! लिहाजा एक अनसुलझे कांड का मुख्य किरदार निभाने वाले ने आज रेत कारोबार में अपना एक सिंडिकेट खड़ा कर लिया है, जिसके संरक्षण में रेती का अवैध कारोबार पनप रहा है, वहीं इसके खिलाफ आवाज उठाने वालों को रेत माफिया अपनी दबंगई का शिकार बनाया जा रहा है...!
कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग ने की कार्रवाई
ट्रैक्टर चालक द्वारा सड़कों पर स्टंट दिखाते हुए हादसे को न्योता दे रहे थे। जिसका कवरेज स्थानीय पत्रकार द्वारा कवरेज किया जा रहा था। इस दौरान रेत कारोबार ने एक मीडियाकर्मी को धमकाया भी था। जिसके बाद पत्रकार साथियों ने जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एसपी अंकित जायसवाल को ज्ञापन दिया गया था। कार्रवाई की मांग की गई थी । जिस पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने
के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया हैं। निर्देश के बाद जिला खनिज अधिकारी आरिफ खान,सहायक खनिज अधिकारी गजेन्द्र डाबर की टीम ने शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में रेत के अवैध भंडारण पर कार्रवाई की । 35 से अधिक रेत के डंपर जब्त किए।