नीमच क्षेत्र के जमुनिया कला निवासी एडवोकेट श्री विमल नागोरी सुपुत्र स्वर्गीय श्री रखब चंद जी नागोरी का लगभग 70 वर्ष की आयु में बुधवार रात दुखद निधन हो गया उन्हें पेट में तकलीफ होने के बाद बुधवार को ही उपचार हेतु ले जाया गया जहां उन्होंने देर रात अंतिम सांस ली श्री नागोरी हंसमुख मिलनसार जांबाज धार्मिक एवं सामाजिक व्यक्तित्व के धनी थे उन्होंने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन निगम से अपने जीवन की शुरुआत की और बाद में वकालत को अपना पेशा बना लिया श्री नागोरी वैष्णव तक जिला कांग्रेस के महामंत्री रहे उन्होंने जीवन पर्यन्त कांग्रेस पार्टी के अनुशासित सिपाही के रूप में कार्य किया वे सदैव जरूरतमंदों की मदद हेतु तत्पर पर रहते थे स्वर्गीय नागोरी स्वर्गीय प्रेमचंद जी नागोरी के अनुज भ्राता चिरंजीवी के पूज्य पिताजी राजेश के काकासा एवं अवि नागौरी के दादाजी थे श्री नागौरी ने अपने जीवन काल में कई तीर्थ की यात्रा की वे आयंबिल एवं उपवास करते रहते थे उन्होंने धर्म रतना जिनालय जमुनिया कला में भी अपनी अमूल्य सेवाएं दी कल प्रातः जमुनिया कला स्थित निवास से निकली उनकी अंतिम यात्रा में शहर के गणमान्य नागरिकों समाज जनों एवं रिश्तेदारों ने भाग लेकर उन्हें अंतिम विदाई दी मुक्तिधाम पर नीमच जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौरसिया एवं विमल शर्मा द्वारा उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया गया मुक्तिधाम पर आयोजित शोक सभा में जमुनिया जैन समाज के बलवंत नागोरी पारस लासोड समाजसेवी सुदेश मोदी पत्रकार उमेश जोशी शंभू बम्ब राजेश डूंगरवाल अमन विनायका एवं ज्ञानचंद डूंगरवाल सहित उपस्थित महानुभावों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए नागोरी एवं नलवाया परिवार का संयुक्त उठावना आज दिनांक 10 1 2025 शुक्रवार प्रात 10:00 बजे निज निवास जमुनिया कला पर रखा गया है
वरिष्ठ कांग्रेस नेता विमल नागोरी पंचतत्व में विलीन
Related Posts
नीमच में कल जुटेंगे गोभक्त: ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत जिला स्तरीय बैठक का आयोजन
नीमच। ‘गौ रक्षा, राष्ट्र रक्षा और धर्म रक्षा’ के संकल्प के साथ देश भर में चलाए जा रहे गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत कल नीमच में एक महत्वपूर्ण जिला…
घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर तीन प्रतिष्ठानों के विरुद्ध की गई कार्रवाई
नीमच, 03 जुलाई 2026।कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन एवं जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.एन. दिवाकर के मार्गदर्शन में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों…


