नीमच।  श्री धर्म रत्न पाश्र्वनाथ साधना स्थली जमुनिया में साध्वी प्रियदर्शनी श्री जी महाराज साहब की शुभ शिष्या साध्वी हित दर्शना श्री जी महाराज साहब एवं मधुर गायिका चारु दर्शना श्री जी महाराज साहब की निश्रा में 12 वां ध्वजारोहण मंगल महोत्सव कार्यक्रम रविवार आज 12 जनवरी को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ आयोजित किया जाएगा ! कार्यक्रम की पावन श्रृंखला में सुबह 9 बजे वरघोडा, सत्ररभेदी पूजा तथा सुबह 11 बजे ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम में संगीतकार राजेंद्र करणपूरिया एंड पार्टी, विधि कारक अरुण रेवास वाले होंगे। ध्वजा साधार्मिक वात्सल्य एवं संपूर्ण कार्यक म के धर्म लाभार्थी मातृ श्री बसंती बाई पिता श्री मदन लाल जी डूंगरवाल के असीम आशीर्वाद से महेश कुमार पारसमल राजकुमार अनिल कुमार सुनील कुमार हेमंत संदीप एडवोकेट अर्पित सिद्धार्थ विकास संजय चिलाती कुमार अयांश डूंगरवाल परिवार छोटी सादड़ी नीमच होंगे। यह जानकारी जैन के विमल कांठेड ने दी।