नीमच। 17 जनवरी 2025। मध्य प्रदेश विद्युत सेवानिवृत कर्मचारी संघ नीमच के जिला अध्यक्ष शंभुप्रसाद शर्मा पश्चिम क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ नीमच के क्षेत्रीय सचिव राजमल व्यास, भारतीय मजदूर संघ नीमच के कोषाध्यक्ष राजेश पोरवाल ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर, पूर्व महामंत्री एवं असंगठित कामगार बोर्ड के चेयरमैन सुल्तानसिंह शेखावत अपने एक दिवसीय प्रवास पर दिनांक 18/01/2025 को नीमच आ रहे है श्री गुर्जर एवं श्री शेखावत स्थानीय विद्युतमंडल के संभागीय कार्यालय के श्रम कल्याण केंद्र पर दोपहर 3 बजे भारतीय मजदूर संघ नीमच के संबंधित संगठन यूनियन, श्रम संगठन कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों ,सदस्यों मुलाकात एवं संगठनात्मक चर्चा, हाल ही में म प्र सरकार द्वारा प्रदेश के आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने के निर्णय में संगठन की अहम भूमिका तथा प्रदेश के कर्मचारियों /पेंशनर्स के 3%महंगाई भत्ते/राहत के संबंध में जानकारी साझा करेंगे ,साथ ही भारतीय मजदूर संघ प्रदेश के निर्देशानुसार विगत दिनों श्रमिक संपर्क अभियान, निधि संग्रह अभियान की जानकारी लेगे। सभी कर्मचारी साथियों निर्धारित स्थान एवं समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनावे।
भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीपसिंह गुर्जर एवं असंगठित कर्मकार मंडल के चेयरमैन श्री सुल्तानसिंह शेखावत कल 18 जनवरी को नीमच में
Related Posts
कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत आज हार्कियाखाल बालाजी के दर्शन करेंगे
नीमच, 06 जुलाई 2026। कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत आज 7 जुलाई 2026 मंगलवार को नीमच जिले के हार्कियाखाल स्थित श्री बालाजी मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे।…
जिले में अब तक औसत 206.1 मि.मी. वर्षा दर्ज
नीमच। । जिले में चालू वर्षाकाल के दौरान अब तक औसत 206.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 315.1 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की…


