अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में 78 टन मादक पदार्थों को किया नष्टीकरण,नष्टीकरण के दौरान आईजी, डीआईजी,एसपी सहित आलाधिकारी रहे मौजूद,
23 Jan 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच। उज्जैन संभाग के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में जब्त किए गए 78 टन मादक पदार्थ का आज अदित्य बिड़ला सीमेंट फेक्ट्री खोर ने नष्टीकरण किया गया। इसमें स्मेक, गांजा, एमडी और भारी मात्रा में डोडाचूरा था। सबसे ज्यादा मादक पदार्थ रतलाम रेंज के अंतर्गत नीमच और मंदसौर जिलों का था।मादक पदार्थ नष्टीकरण के दौरान उज्जैन जोन आईजी उमेश जोगा, डीआईजी एवं कमेटी अध्यक्ष मनोजकुमार सिंह, डीआईजी उज्जैन नवनीत भसीन, एसपी नीमच अंकित जायसवाल, मंदसौर, रतलाम, देवास आदि जिलों के एसपी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व आदित्य बिड़ला के अधिकारी मौजूद रहे।