अभिभाषक संघ के चुनाव संपन्न, जोशी बने अध्यक्ष,अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सहसचिव के लिए हुआ मतदान सचिव, कोषाध्यक्ष निर्विरोध
25 Feb 2025
NEEMUCH NEWS
जावद। कोर्ट परिसर में मंगलवार को अभिभाषक संघ के चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमें 141 मतदाताओं में से 125 मतदाताओं ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। निर्वाचन अधिकारी अजीत काठेड़ ने बताया कि सुबह 11 बजे से नामांकन भरे गये व 2 बजे तक वापसी हुई। जिसमे सचिव लोकेश कुमार लोहार, कोषाध्यक्ष विकास पाटीदार कार्यकारिणी सदस्य कृष्णकांत तिवारी, राकेश सोलीवाल निर्विरोध आये। अध्यक्ष पद के लिऐ पंकज कुमार गांधी, विजय जोशी, सत्यनारायण ओझा व उपाध्यक्ष पद के लिऐ उपाध्यक्ष गोविन्दसिंह सिंदल, रामसिंह जाट ओर सहसचिव के लिए सत्यनारायण शर्मा, सुरेश पाटीदार के लिऐ निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई जो दोपहर 2.30 बजे से निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हुई जो 4.30 बजे तक चली। मतगणना शाम 5 बजे से शुरू हुई जिसमे अध्यक्ष विजय जोशी, उपाध्यक्ष गोविंदसिंह सिंदल, सहसचिव सुरेश पाटीदार विजयी घोषित किए गए। मतदान को लेकर गहमा-गहमी बनी रही। जिससे प्रत्याशी समर्थकों के द्वारा मतदान कराने के लिए मतदाताओं से मनुहार करते रहे। इस दौरान अभिभाषकगण हरिप्रशाद जोशी, रामलाल पाटीदार, लक्ष्मीनारायण लोहार, श्रीलाल बोहरा, देवीसिंह सिंदल, जगदीशचंद्र शर्मा, लाईक अहमद, अजीत कांठेड, संजय जोशी, विनोद पाटीदार, कमलसिंह सांकला, राधेश्याम पाटीदार, पारसमल गोखरु, विजयकुमार गांधी, अशोक जोशी, दीपक तडबा, राजीव शर्मा, सचिन गोखरू मोहनलाल पाटीदार, अरविंद शर्मा, दिनेश वैद्य, दिनेश नागर, नवीन निमावत, आफताब एहमद, फजल अहमद, महेश न्याती, कुशल बोहरा, गिरीश रावल, आशीष कदम, गोविंद सिंदल, लोकेश लोहार सहित आदी अधिवक्तागण उपस्थित थे।