नीमच। आज चंगेरा कृषि उपज मंडी के समीप भाजपा नेता राकेश भारद्वाज के गोदाम का निर्माण कार्य चल रहा था। उक्त निर्माण कार्य बघाना निवासी मनोज पिता नरसिंह यादव 37 वर्ष काम कर रहा था। राकेश भारद्वाज के गोदाम के तीसरे माले पर मनोज फर्श लगाने का कार्य कर रहा था कि तभी अचानक गोदाम से सटी हाईटेंशन लाईन की चपेट में आ गया,जिसे ईलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरो ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। मामले में
मृतक मनोज यादव के परिजनों ने आक्रोश जताते हुए भाजपा नेता राकेश भारद्वाज पर सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के आरोप लगाए है कि उक्त गोदाम के निर्माण कार्य में सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा गया, जिससे हाईटेंशन लाईन से करंट लगने पर मनोज की मौत हो गई। मृतक के परिजनो शव को एसपी कार्यालय के बाहर शव को सड़क पर रख कार्यवाही की मांग मुआवजे की मांग की है। परिजन,सीएसपी तहसीलदार के निष्पक्ष कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिवारजन शव लेकर अंतिम संस्कार को रवाना हुए ।
परिजन ने एसपी ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन
वहीं इस मामले में आर्थिक सहायता और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने नीमच एसपी ऑफिस के बाहर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर सीएसपी अभिषेक रंजन, नीमच कैंट धारा प्रभारी पुष्पा चौहान तहसीलदार, संजय मालवीय सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और पीड़ित परिवार से बातचीत कर उनकी मांगों का निराकरण करने का भरोसा दिया। जिसके बाद परिजन एंबुलेंस में शव लेकर घर के लिए रवाना हुए।
आखिरकार निर्माण की अनुमति कैसे मिली ?
चंगेरा स्थित नवीन कृषि उपज मंडी के समीप राकेश भारद्वाज के नवनिर्माणाधीन गोदाम पर सवाल यह है उठ रहे कि जिस भुखंड के समीप से हाईटेंशन लाईन गुजर रही थी,तो उक्त भुखंड पर तीन मंजिला गोदाम बनाने की निर्माण अनुमति किसने दी। गोदाम के नजदीक से हाईटेंशन लाईन गुजर रही थी । या फिर सुरखा के पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया,खेर जो भी हो एक छोटी सी लापरवाही के कारण एक परिहार का चिराग हमेशा के लिए मौत के आगोश में चला गया ?