नीमच। आज दिनांक 9 मार्च 2025 शनिवार को नेहरू पार्क बगीचे में राजपूत सभा की एक साधारण मिटिंग रखी गई।मिटिंग में आगामी होली पर्व के साथ होली मिलन समारोह के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।  मीटिंग में समाज के उत्थान के लिए गहन विचार विमर्श किया गया। और मीटिंग में सम्मिलित हुए वरिष्ठ सदस्यों ने अपने विचार रखें। और अपने अनुभव व सुझाव सभी सदस्यों को दिए।  आज हुई इस बैठक में वरिष्ठ सदस्य तथा संरक्षक छत्रपाल सिंह परिहार अध्यक्ष श्याम पाल सिंह भदोरिया सदस्य गढ़ अर्जुन सिंह जादौन शिशुपाल सिंह बैंस, दीवान सिंह चौहान उमेश सिंह चौहान मानसिंह भदोरिया रूपेश सिंह भदोरिया सहित वीरेंद्र सिंह तोमर अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। मीटिंग का आयोजन सफल रहा।