सैन समाज का निरंतर 18 वा सामूहिक विवाह सम्मेलन पर
सिगोली। (सतीश सैन)। सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल तिलिसवा महादेव स्थित समस्त सैन समाज धर्मशाला परिसर में देश पंचायत व धर्मशाला कमेटी के पंच पटेलो द्वारा 5 मई 2025 को निरंतर 18 वा सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का सर्व सम्मति से निर्णय हुआ। बैठक के दौरान पंच पटेलो द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन की कार्यकारिणी की सर्वसमिति से निर्णय लेकर गठित कर दी गयी। जिसमे अध्यक्ष सहित 4 उपाध्यक्ष व 2 कोषाध्यक्ष बनाये गए
सामूहिक विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष पद हेतु प्रहलाद कुमार सैन निवासी तिलिसवा महादेव , यह उपाध्यक्ष- समाज के वरिष्ट मांगीलाल सैन आवल्हेड़ा,नारायण सैन भूति,लक्ष्मण सैन तिलिसवा,रमेश चन्द्र सैन भूति, कोषाध्यक्ष भेरूलाल सैन मुवादा (सिंगोली तहसील अध्यक्ष),संतोष सैन तिलिसवा, इस दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों का पंच पटेलो द्वारा माल्यापर्ण कर उनका भव्य स्वागत सत्कार किया गया। विवाह समिति के पदाधिकारियों द्वारा भी देश पंचायत व धर्म शाला कमेटी के पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान किया गया । 18 वा सामूहिक विवाह सम्मेलन की घोषणा के तुरंत बाद ही मोके पर ही समाज 5 वैवाहिक जोड़ो का पंजीयन कराकर समाज के आराध्य देव भगवान सेन जी महाराज के जयकारे बुलंद किये। देश पंचायत के कार्यकारी अध्यक्ष मोहनलाल सैन प्रतापपुरा,तिलिसवा धर्मशाला कमेटी अध्यक्ष रमेश चन्द्र सैन तिलिसवा, उपरमाल सैन समाज अध्यक्ष राधेश्याम सैन छोटी बिजोलिया, समाज के भामाशाह पीरूलाल सैन छोटी बिजोलिया व नव नियुक्त विवाह समिति अध्यक्ष प्रहलाद सैन ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान सैन जी महाराज की असीम कृपा व समस्त समाजजनों के आशीर्वाद से तिलिसवा महादेव में 17 सामूहिक विवाह सम्मेलन की अपार सफलता के बाद आगामी 5 मई 2025 को 18 वा सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है । समाज के इस महायज्ञ में ज्यादा से ज्यादा वैवाहिक जोड़ो का पंजीयन कराकर कार्यक्रम को सफल बनाना है ।
विवाह समिति अध्यक्ष प्रहलाद सैन ने बताया कि आगामी सम्मेलन के दौरान वैवाहिक जोड़ो से वर पक्ष से 22500 एवं वधु पक्ष से 22500 कुल मिलाकर 45000 रुपये की राशि लेने का तय किया गया है।
18 वा सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान समाज के भामाशाहों ने दूरभाष पर बढ़चढ़ कर कन्यादान व आयोजन हेतु लगभग डेढ़ लाख रुपये की घोषणा का श्री गणेश हुआ ।समाज के भामाशाह व भीलवाड़ा जिले के सेवा निर्वत जिला शिक्षा अधिकारी श्री कैलाश चन्द्र जी सैन बडलियास द्वारा दो क्विंटल शक्कर व दो मुगफली तेल टिन देने की दूरभाष पर घोषणा के अतिरिक्त आगे भी सहयोग करने का भरोसा दिलाया।इस दौरान समाज के नव युवक मंडल द्वारा भी सामूहिक विवाह सम्मेलन को अपार सफलता दिलाने बाबत समस्त सैन समाज से अपील की है ।


