3 क्विंटल 40 किलो डोडाचुरा सहित पायलेटिंग कार पिकअप सवार तीन गिरफ्तार
21 Apr 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच। सोमवार को जीरन थाना प्रभारी उमेश यादव टीम नें मुखबिर की सूचना पर से चीताखेड़ा घसुंडी मार्ग पर नाकाबन्दी कर पिकअप नंबर आर जे 14 जी जे 2250 को रोका तभी एक अल्टो कार नंबर एमपी 44 सी ए 2625 कट मारते हुए भागने लगी जिसे पकड़ा पिकअप सवार रिछपाल पिता मदनलाल विश्नोई हाल मुकाम सोनवाडा डुंगरी निवासी वलसाड़ गुजरात को पकड़ा व अल्टो कार सवार सत्य नारायण पिता बाबूलाल जाट निवासी हरवार, राहुल मीणा हरवार को पकड़ा पिकअप की तलाशी लेने पर 17 प्लास्टिक कट्टो में भरा 3 क्विंटल 40 किलो डोडाचुरा मिला जिसे जप्त कर आरोपी रिछपाल पिता मदनलाल जाति विश्नोई 25 साल राहुल मीणा निवासी हरवार, सत्यनाराण पिता बाबूलाल जाट निवासी हरवार को धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर मामला जाँच में लिया