पहलगांव (जम्मू कश्मीर) में हुए आतंकी हमले के विरोध में सौंपा ज्ञापन
29 Apr 2025
NEEMUCH NEWS
बस्सी। विगत दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगांव में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले के विरोध में मुस्लिम समुदाय द्वारा तहसीलदार बस्सी गजराज मीना को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम लिखा जाकर आतंकवादियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा की मांग की गई। ऐसी कट्टरपंथी घटना को मजहबे इस्लाम के लिए कलंक बताया। मुस्लिम समुदाय द्वारा आतंकी घटना की कड़ी निंदा की। ज्ञापन आबिद हुसैन के नेतृत्व में दिया गया। साथ मे बस्सी थाना प्रभारी मनीष वैष्णव, अहमद हुसैन मंसूरी, अब्दुल हमीद, हाजी मोहम्मद इशाक, फ़िदाउल मुस्तफा, जाहिद हुसैन कुरैशी, मुस्तफा कुरैशी, अब्दुल समद कुरैशी, मोहम्मद हुसैन मंसुरी, अब्दुल गफ्फार, इरफान, मंजूर खां पठान आदि मौजूद रहे।