नीमच 30 अप्रैल । मध्यप्रदेश पश्चिम विद्युत वितरण कंपनी नीमच उपभोक्ताओं को नियमित व पर्याप्त विद्युत वितरण करने की व्यवस्था में असफल होती जा रही हैं। नगर में मेंटेनेंस के नाम पर साल भर में अनेक बार सप्लाई बाधित कर घण्टो तक उपभोक्ताओं को परेशान करने वाली वितरण कंपनी इस भीषण गर्मी में बार बार सप्लाई रोक कर जनता को दुःखी कर रही है। बार बार घण्टो तक सप्लाई ठप्प होने से विजली पर आश्ररित काम धंधे नही चल पाते है,जिसकी वजह से उन्हें भारी आर्थिक क्षति हो रही है।
विद्युत वितरण कंपनी के लापरवाह रवैये को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश पनप रहा है।

डी पी की क्षमता से अधिक कनेक्शन से बन रही लो वॉल्टेज की समस्या,नगर के रहवासी क्षेत्र विकास नगर ( 14 / 2 ) में पिछले मार्च माह से लो वॉल्टेज की समस्या बनी हुई हैं। हर रोज शाम के समय लो वॉल्टेज की स्थिति बन जाती है,जो मध्य रात्रि के बाद तक बनी रहती है। लो वॉल्टेज के कारण घरों में पँखे,कूलर,ए सी,पानी की मोटर आदि चल ही नही पाते। भीषण गर्मी से व्याकुल उपभोक्ताओ को बिना पँखे कूलर के रात काटना मुश्किल हो रहा हैं।
निरोग धाम,विकासेश्वर मंदिर क्षेत्र के इस समस्या की शिकायत वितरण कंपनी को कर दी,इसके बावजूद कंपनी ने वॉल्टेज सुधारने के लिए कोई प्रयास अब तक नही किया है। हर रोज गर्मी से परेशान उपभोक्ताओं में कंपनी के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है,जो किसी दिन विस्फोटक बन सकता है। कंपनी बेवजह समस्या को हल करने के बजाय उपभोक्ताओं को कठोर सजा दे रही है।
वितरण कंपनी का कहना है,कि डी पी के नीचे जमीन में नमी कम हो जाने से अर्थिंग नही मिलने की वजह से वोल्टेज डाउन हो जाता हैं। जबकि वास्तविक स्थिति यह है,कि डी पी से क्षमता से अधिक कनेक्शन देने के कारण लोड बढ़ जाने से लो वॉल्टेज की स्थिति बनती जा रही है। इस क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता तेज गर्मी में पूरी पूरी राते जाग- जाग कर काट रहे है। वितरण कंपनी की लापरवाही के कारण गर्मी में उनका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। छोटे छोटे बच्चें बिना पँखे के व्याकुल है। परेशान हो रहे है। समय रहते यदि विद्युत वितरण कंपनी ने लो वॉल्टेज की समस्या का निराकरण नही किया तो उसे नागरिक आक्रोश का शिकार बनना पड़ सकता है।