आईटीआई में प्रवेश के लिए करें आवेदन
10 May 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच । शासकीय आईटीआई डूंगलावदा नीमच में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आईटीआई डूंगलावदा में संचालित एनसीवीटी, एससीवीटी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी विभाग के पोर्टल www.dsd.mp.gov.in पर स्वयं या एमपी ऑनलाइन सहित अन्य संस्थानों पर जाकर प्रवेश रजिस्ट्रेशन, रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार एवं च्वाईस 31 मई तक कर सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी आईटीआई में उपस्थित होकर भी प्रवेश ले सकते हैं।