नीमच से सिंगोली मार्ग का नए सिरे से निर्माण होने जा रहा है मगर इससे पहले इस मार्ग के गड्ढों का भरना बहुत जरूरी है । वर्षा का आगमन होने वाला है नया रोड जब बनेगा तब बनेगा उससे पहले इस मार्ग के गड्ढों को भरा जाना नितांत आवश्यक है।नीमच मोरवन के मार्ग में गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं विशेष करके सरवानिया मोरवन मार्ग की सड़क क्षतिग्रस्त होकर गड्ढे में सड़क ढूंढना पड़ रही है ।295 करोड़ की लागत से बनने वाले यह मार्ग नीमच सिंगोली कोटा को जोड़ता है तथा प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन इस पर होता है ट्रक, बस, मोटरसाइकिलें, शासकीय वाहन अधिकारी सभी गुजरते हैं मगर इसके और ध्यान किसी का नहीं जाता है इस संबंध में लोक निर्माण विभाग को ध्यान देना चाहिए वरना दो तीन साल तक जनता यूं ही गड्ढों में चलती रहेगी । निर्माण एजेंसी को चाहिए कि सड़क निर्माण के समय विशेष रूप से जो वर्षों पुराने वृक्ष है उन्हें बचाने का प्रयास किया जाए । यह सड़क किनारे लगे पेड़ राहगीरों को गर्मियों में राहत देते हैं इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए । नीमच सिंगोली का यह टू लाइन रोड का काम चालू होने से पहले इन बातों का विशेष ध्यान रखें अन्यथा कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है ।