परिवहन विभाग ने की कार्यवाही,विशेष चेकिंग अभियान के तहत 15 दिनों में 1.20 लाख रूपये शमन शुल्क वसूला
27 May 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच। कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा के निर्देशन में जिला परिवहन अधिकारी श्री नंदलाल गामड़ और टीम ने यातायात नियमो के अंतर्गत सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों की चेकिंग कर चालानी कार्यवाही की है। इस संबंध में परिवहन कार्यालय नीमच से प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग ने मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे वाहनों की विशेष जांच अभियान के तहत अवैध रूप से बसों में ओवरलोड पर कार्रवाई करते हुए यात्री बसों की चेकिंग की । साथ ही ओवरलोडिंग वाहनों पर भी चालानी कार्रवाई करते हुए समझाइश दी। इस दौरान व्यवसायिक वाहनों से 15 दिन में एक लाख 20 हज़ार रूपये का शमन शुल्क वसूला गया है। इस दौरान परिवहन अधिकारी नंदलाल गामड़, एवं सहायक सर्व सुमित चौहान, नारायण सिंह, वीरेंद्र सिंह, अजय प्रजापति भी मौजूद रहे। इस प्रकार की चालानी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।