Malwa Halchal
मनासा विधायक मारू ने कार्यपालन यंत्री व विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों की ली बैठक, शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पन्न हुई
28 May 2025
NEEMUCH NEWS
मनासा। विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने आज कार्यपालन यंत्री एवं मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी (MPEB) के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में हाल ही में क्षेत्र में आए आंधी-तूफान के कारण हुए नुकसान और उसकी वजह से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पन्न हुई समस्याओं की समीक्षा की गई। साथ ही अचलपुरा में हुवी दर्दनाक घटना को ले कर पीड़ित पक्ष को तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए निर्देषित किया । विधायक मारू ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि आंधी-तूफान के चलते क्षेत्र में गिरे पोल, टूटे तार एवं बाधित विद्युत आपूर्ति की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शहर एवं ग्रामीणों को हो रही परेशानी को देखते हुए त्वरित कार्रवाई आवश्यक है। इसके साथ ही आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश भी दिए क्षेत्रीय स्तर पर लोगों की समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु क्लस्टर वाइस हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर विधानसभा क्षेत्र के शहर एवं ग्रामीणजन संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं अथवा समाधान प्राप्त कर सकते हैं। म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कं.लिमि.,मनासा संभाग द्वारा
उपभोक्ता सेवा को सुगम बनाने की दृष्टि से, विद्युत प्रदाय सुचारू रूप से किए जाने एवं विद्युत प्रदाय संबंधी शिकायत निवारण हेतु मनासा संभाग के प्रत्येक वितरण केंद्र पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं जिनके दूरभाष नंबर एवं दूरभाष की स्तिथी निम्नानुसार है, इन दूरभाष नंबर पर संपर्क कर वितरण केंद्र से संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ता अपनी विद्युत संबंधी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं-
1.रामपुरा वितरण केंद्र:-दूरभाष नंबर 9425145979 (33/11 केवी उपकेंद्र रामपुरा), 8989984196
2. कुकड़ेश्वर वितरण केंद्र:-दूरभाष नंबर 07421-231226 (33/11 केवी उपकेंद्र कुकड़ेश्वर), 8989984261
3. बरलाई वितरण केंद्र:-दूरभाष नंबर 8871627314 (प्रभात मोघे, सहायक यंत्री),8871627214
4.मनासा शहर वितरण केंद्र:-दूरभाष नंबर 07421-242040 (33/11 केवी उपकेंद्र मनासा) एवं 8989984192 (डी.के. मालवीय, सहायक यंत्री)
5.मनासा ग्रामीण वितरण केंद्र:-दूरभाष नंबर 07421-242040 (33/11 केवी उपकेंद्र मनासा) एवं 989984185 (श्अमित चौरसिया, सहायक यंत्री)
6.भाटखेड़ी वितरण केंद्र:-दूरभाष नंबर 8770955109 (33/11 केवी उपकेंद्र भाटखेड़ी),8989991364
7.कंजार्डा वितरण केंद्र:-दूरभाष नंबर 8269252862 (33/11 केवी उपकेंद्र कंजार्डा)8989991364
8. आंतरी वितरण केंद्र:-दूरभाष नंबर 8989984185 (अमित चौरसिया, सहायक यंत्री)
9.महागढ़ वितरण केंद्र:-दूरभाष नंबर 8989984192 (डी.के. मालवीय, सहायक यंत्री)
Malwa Halchal