नयागांव। नयागांव नगर परिषद् द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पुरानी पचायत मे कार्यक्रम आयोजित कर स्वछता के बारे मे बताया गया है कि सभी को साफ सफाई पर ध्यान देना है ओर कचरे को गाड़ी मे डालना इधर उधर नही डालना है वही सभी महिलाओं पुरुष को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई फिर अध्यक्ष मुकेश जाट द्वारा उदबोधन दिया कि आज के समय में पर्यावरण को देखते हुवे हरे वृक्षों की देखरेख कर पौधे लगाना है। कार्यक्रम मे उपाध्यक्ष हरीश धाकड़ सीएमओ अमरदास सैनानी पार्षद अजय जायसवाल गुलाब सिंह राठोर चादमल मैघवाल स्व सहायता समूह की महिलाए नगर परिषद् के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थे।


