जावद । अखिल भारतीय धाकड महासभा युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष समंदर पटेल ने धार्मिक, सामाजिक मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी को बताया है कि अखिल भारतीय श्री धाकड महासभा भारतवर्ष का 32वॉ. राष्ट्रीय अधिवेशन नागर, मालवा, किराड समाजजनो का दिनांक 15 जून 2025 रविवार को शुभकारण गार्डन, राजीव गांधी चौराहा रिंगरोड इंदौर में मुख्य अतिथियों, धाकड समाजजनो की उपस्थिति में सम्पन्न होगा। दोपहर 12 बजे पंजीयन, दोपहर 1 बजे ध्वराजारोहण, दोपहर 1.30 बजे दीप प्रज्जवलन, दोपहर 1.45 बजे गणेश वंदना, दोपहर 2 बजे अतिथि स्वागत, दोपहर 2.30 बजे सामाजिक उत्थान हेतु अतिथि मार्गदर्शन तत्प्रश्चात स्वरूचिभोज का आयोजन होगा। अखिल भारतीय धाकड युवा संघ अध्यक्ष समंदर पटेल ने आगे बताया है कि इसके लिए घर-घर आमंत्रण कार्ड वितरित हो रहे है, बैठको का भी दौर चलकर तैयारियां जौर शोर से चल रही है।