मंत्री श्री पटेल ने नीमच में सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का किया शुभारंभ,
12 Jun 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच 12 जून 2025, प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने नीमच प्रवास के दौरान गुरूवार को टाउनहाल नीमच में विकसित भारत का अमृत काल सेवा,सुशासन, गरीब कल्याण एवं केंद्र सरकार के 11 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का फीटा काटकर शुभारंभ किया। उन्होने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ इस प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया । इस मौके पर विधायक जावद ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार , मनासा विधायक अनिरूद्ध मारू, नपा नीमच की पार्षद एवं सभापति श वंदना खण्डेलवाल,जिला पंचायत नीमच के पूर्व सदस्य पवन पाटीदार,नपा के पूर्व उपाध्यक्ष महेन्द्र भटनागर, सहित अन्य जनप्रतिनिधि ,पार्षद गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे ।