नीमच। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज शनिवार को प्रातः सीएसवी अग्रवाल में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार,कलेक्टर हिमांशु चंद्रा और एसपी अंकित जायसवाल सहित कई अधिकारी एवं कर्मियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ योगाभ्यास किया, जिससे परिसर योगमय और ऊर्जा से परिपूर्ण नजर आया। आयोजन में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्वयंसेवी संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम स्थल पर प्रोजेक्टर और एलईडी स्क्रीन लगाई गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आंध्र प्रदेश से और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भोपाल से सीधा प्रसारण दिखाया गया।  जिला शिक्षा अधिकारी सुजानमल मांगरिया ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अरुण सोलंकी ने किया। जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव और एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया भी मौजूद रहे। योगाचार्यों ने प्रतिभागियों को इम्युनिटी बढ़ाने वाले योगासनों की जानकारी दी।