नयागांव। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पुलिस चौकी  परिसर स्थित रणजीत हनुमान मंदिर में प्रकट उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा हैं। सुबह 6 बजे बालाजी महाराज का अभिषेक,किया गया, सुबह 11 बजे हवन अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। शाम 5:00 बजे से श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी (भोजन प्रसादी) वितरण किया जाएगा। इसके उपरांत शाम 6:00 बजे से भक्ति संगीत के साथ सुंदरकांड पाठ  एवं भजन संध्या का आयोजन रखा गया हैं। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में विविध धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला निर्धारित की गई है। सभी धर्मप्रेमियों से अपील है कि रणजीत बालाजी मंदिर नयागांव पहुंचकर आयोजन में सहभागी बनकर धर्मलाभ प्राप्त करें ।