नयागांव। नयागांव चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम खोर में बुधवार दोपहर में दारू गांव से कार क्रमांक जीजे 03 डीएम 5251 में सवार होकर आए पांच से छ व्यक्तियों ने खोर निवासी शैतान नाथ पिता राजू नाथ उम्र 18 वर्ष को रोककर उसके साथ मारपीट की और कार में डालकर उसे ले जाने लगे,ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने कार का पीछा किया । इसी दौरान चेनपुरा के यहां रेलवे फाटक बंद होने से अपहरणकर्ताओं की कार वहा रुक गई और ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर युवक को अपहरणकर्ता के चंगुल से मुक्त करते हुए एक अपहरणकर्ताओं को पकड़ लिया जबकि शेष अपहरणकर्ता फरार हो गए। पकड़े गए अपहरणकर्ता का नाम पवन आचार्य निवासी दारू बताया गया हैं। ग्रामीण पकड़े गए अपहरणकर्ता को लेकर नयागांव चौकी पहुंचे और अपहरण का प्रकरण दर्ज कर अपहरणकर्ताओं के खिलाफ कार्पुरवाई की मांग को लेकर 3 घंटे तक हंगामा किया बाद में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज कर पकड़े गए अपहरणकर्ता को हिरासत में लिया ओर कार जप्त की । पुलिस ने ग्राम दारू निवासी पवन आचार्य ,फैजल,विमल,जीवन अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की ।