नीमच। खनिज अधिकारी गजेन्द्र सिंह डावर व उनकी टीम ने  नयागांव एवं मनासा क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान चलाकर  अवैध परिवहन करने वाले  पांच वाहन जप्त किये  हैं।  जप्त किए गए वाहन में एक ट्राला जो रेत का परिवहन कर रहा था, व चार ट्रैक्टर सम्मिलित  हैं।  जप्त शुदा वाहनों को पुलिस थाना मनासा एवं नयागांव की अभिरक्षा में खड़ा किया गया है। खनिज विभाग द्वारा मामले में कार्यवाही कर रहा है।  खनिज अधिकारी डावर के अनुसार  यह अभियान अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण एवं राजस्व की हानि को रोकने के उद्देश्य से संचालित किया गया है। उन्होंने  नागरिकों से अपील की है कि  वे अवैध खनन या परिवहन किए जाने की जानकारी से तुरंत विभाग या स्थानीय प्रशासन को सूचित करें।