लोकायुक्त ने चार आईएएस अफसर ओमप्रकाश श्रीवास्तव, दीपकसिंह,बसंत कुर्रे, एमपी पटेल के खिलाफ आदिवासियों की जमीनों में हेर—फेर के मामले में केस दर्ज कया है। ये आईएएस अफसर जबलपुर व कटनी जिले में वर्ष 2006 से लेकर 2011 तक कलेक्टर रहे है। कलेक्टर रहते हुए आदिवासियों की जमीनों की खरीद—फरोख्त के लिए अनुमतियां जारी की। जो कि मध्यप्रदेश लैंड रेवेन्यू कोड की धारा 165 का खुला उल्लंघन है। नीमच में भी आदिवासियों को पट्टे पर मिली जमीनों की बिक्री बीते चार—पांच वर्षों में जमकर हुई है। तत्कालीन कलेक्टर दिनेश जैन, जितेंद्र राजे सहित अन्य कलेक्टरों ने रसूखदारों को फायदा पहुंचाने के लिए आदिवासियों की पट्टे की जमीन की रजिस्ट्रियां अन्य व्यक्तियों को किए जाने के आदेश दिए है, इस मामले की भी शिकायत हुई है।