नीमच।चावला कॉलोनी निवासी युवक प्रिंस शर्मा ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर स्थानीय सटोरिया विरेन्द्र सिंह पंवार उर्फ पिंकू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रार्थी का कहना है कि आरोपी ने उसे पान मसाले में नशीला पदार्थ मिलाकर नशे की हालत में उसके मोबाइल से संदिग्ध गतिविधियां कीं, फर्जी वीडियो बनाई और फिर मारपीट कर 45 हजार रुपये हड़प लिए युवक ने यह भी बताया कि आरोपी विरेन्द्र सिंह क्रिकेट सट्टा और एम.डी. ड्रग्स का अवैध कारोबार करता है, और युवकों को नशे का आदी बनाकर उनसे अवैध उगाही करता है। मीडिया में जाने की बात पर आरोपी ने उसे और पत्रकारों को जान से मारने की धमकियां भी दीं, जिसकी रिकॉर्डिंग प्रार्थी के पास मौजूद है। प्रार्थी ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


