KHABAR : आंजना कॉलोनी के पास प्रतिदिन लोगों को निःशुल्क रूप से योग और प्राणायाम का अभ्यास करवाने वाले योग गुरू जेपी दलवी का सम्मान, पढ़े खबर
11 Jul 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच। इन्दिरा नगर के पास स्थित बरूखेड़ा रोड़ पर बड़ के पेड़ से आगे आंजना कॉलोनी के पास प्रतिदिन लोगों को निःशुल्क रूप से योग और प्राणायाम का अभ्यास करवाने वाले योग गुरू जेपी दलवी का योगाभ्यास करने वाले रहवासियों द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विजयसिंह चौहान, ओम दीवान, मुकेश पोरवाल, शोकीन पामेचा, जुगल कण्डारा, योगेश कण्डारा, मनीष चान्दना, कमल चौधरी, भगतरामजी, आदि के द्वारा योग गुरू जेपी दलवी का साफा पहनाकर व पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।