नीमच से जयपुर—दिल्ली रूट पर चलने वाली गायत्री ट्रेवल्स की बसों में इन दिनों सवारियों से ज्यादा कृषि जिंसों से भरी बोरियां भरी जा रही है। नीमच रोडवेज बस स्टैंड के समीप गायत्री बसों में रोज कृषि उपज की जिंसें भरी जा रही हैं। स्थिति यह है कि सीटों में कट्टे पैक किए जा रहे है। वहीं डिक्कियों में भी कृषि उपज भरी जा रही है। नीमच के परिवहन विभाग के अधिकारी आंखे मूंदे हुए है। अगर आकस्मिक निरीक्षण किया जाए तो गायत्री ट्रेवल्स की हर लग्जरी बसों में मैथी,अजवाईन सहित अन्य कृषि जिंसों की बोरियां भरी हुई मिलेगी। बसों में यात्रा करने वाले यात्री भी परेशान है। गायत्री बस में लोडिंग की जा रहे जिंसों के कट्टों का वीडियो सामने आया है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन व परिवहन विभाग के अधिकारी गायत्री बस के खिलाफ क्या एक्शन लेते है। अगर जिला प्रशासन समय रहते हुए नहीं जागा तो गंभीर हादसा भी हो सकता है, क्योंकि बसों में ठूंस—ठूंस कर कृषि जिंसों की बोरिया भरी जा रही है। एक तरफ जहां नियमों की अनदेखी हो रही है वहीं दूसरी और मंडी टैक्स की भी चोरी सामने आई है।