जावद। कृषि उपज मंडी के बाहर बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया,जब लहसुन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मंडी से बाहर निकलते समय अचानक पलट गई। बताया जा रहा है कि मंडी के बाहर का रास्ता समतल नहीं होने के कारण ट्रॉली असंतुलित हो गई, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे में किसी के गंभीर घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन ट्रॉली पलटने से लहसुन सड़क पर बिखर गया। आसपास मौजूद लोगों और अन्य किसानों ने मिलकर चालक की मदद की और सामान को समेट। उन्होंने संबंधित विभाग से मार्ग को समतल और सुरक्षित बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। प्रशासन से अब मंडी क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को सुधारने की अपेक्षा की जा रही है।


