जावद/नीमच । युवा कांग्रेस के जिला महासचिव राहुल अहीर ने जानकारी देते हुए बताया की प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी किसान नेता राजकुमार अहीर का जन्मदिन महाशिवरात्रि के दिन था। श्री अहीर के परिवार में मांगलिक कार्य होने की वजह से उनका जन्मदिन पर कोई भी आयोजन नहीं किया जा सका ।इस वर्ष किसान नेता राजकुमार अहीर का जन्मदिन रविवार 1 मार्च 2026 को रूपपुरा (चौकानखेड़ा) के पास सांड़ेश्वर महादेव में मनाया जायेगा । सर्वप्रथम श्री अहीर के द्वारा प्रातः 10 बजे भगवान सांड़ेश्वर महादेव मंदिर पर अभिषेक किया जायेगा तत्पश्चात महाप्रसादी का आयोजन होगा । राहुल अहीर ने समस्त क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि अभिषेक एवं महाप्रसादी आयोजन को सफल बनाकर अपने चहेते नेता राजकुमार अहीर को बधाई प्रेषित करें ।


