नीमच। शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गोल चौराहा गुरुद्वारा चौराहा क्षेत्र स्थित प्रतिष्ठित रतन स्वीट्स एंड बेकरी पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा। जांच के दौरान दुकान में भारी मात्रा में एक्सपायरी और खराब मावा,एक्सपायरी बेकरी आईटम पुरानी लस्सी, बासी कचौरी,मसाला,मिठाइयां आइसक्रीम ब्रेड आचार सहित 73 प्रकार की खाद्य सामग्री जब्त की गई हैं। गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर प्रशासन ने दुकान को तत्काल सील कर दिया। बता दें कि कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर प्रशासन, नगर पालिका,खाद्य सुरक्षा विभाग और खाद्य एवं औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने रतन स्वीट्स का औचक
निरीक्षण किया तो वहां बड़ी मात्रा में एक्सपायरी ओर अमानक खाद्य सामग्री मिलने से अधिकारी भी दंग रह गए। संयुक्त टीम ने जब दुकान के अंदर जांच शुरू की तो कई खाद्य पदार्थ एक्सपायरी डेट के पाए गए। जबकि कई वस्तुओं की गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई। अधिकारियों ने मौके से करीब एक क्विंटल से अधिक मावा जब्त किया जिसे संदिग्ध पाए जाने पर नष्ट करने के लिए नगर। पालिका की ट्रेक्टर ट्राली से भोलियावास स्थित डंपिंग ग्राउंड भेजा गया। ओर नष्ट किया गया।
7 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेज
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी यशवंत कुमार शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि
कार्रवाई के दौरान टीम ने मावा, सिका मावा, पेड़ा, चॉकलेट बर्फी, ब्रेड पैक, गुलाब जामुन, पाव पैक एवं क्रीम के कुल 7 नमूने मानक स्तर की जांच हेतु लिए गए। इस जांच कार्रवाई में व्यावसायिक उपयोग में घरेलू गैस सिलेंडर भी पाया गया, जिसे जप्त किया गया अधिकारियों ने बताया कि ब्रेड ओर पाव के पैकेटों पर नियमानुसार लेबलिंग संबंधी जानकारी अंकित नहीं थी। जो खाद्य सुरक्षा नियमों का स्पष्ट उल्लंघन हैं । जांच रिपोर्ट आने के बाद संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गंभीर अनियमितताएं एवं जन स्वास्थ्य के लिए खतरा पाए जाने पर अधिकारियों की टीम ने तत्काल दुकान को सील कर दिया है। संचालक के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में एसडीएम संजीव साहू, तहसीलदार संजय मालवीय, सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया, कैंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सोलंकी एवं यशवंत शर्मा सहित नगरपालिका और राजस्व विभाग की टीम मौजूद थी। एसडीएम श्री संजीव साहू ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई। निरीक्षण में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी और अमानक खाद्य सामग्री पाई गई है। मौके पर गंभीर अनियमितताएं और अस्वच्छता मिलने के कारण प्रतिष्ठान को तत्काल सील किया गया है। आगे भी शहर में ऐसे औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।
सीएमओ नीमच श्रीमती दुर्गा बामनिया ने कहा कि नगरपालिका की स्वास्थ्य टीम के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की बेहद खराब स्थिति पाई। खाद्य सामग्री अत्यंत अस्वच्छ वातावरण में रखी गई थी। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वच्छता और खाद्य गुणवत्ता को लेकर सख्ती से निगरानी की जा रही है।
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कहा कि जिले में कहीं भी
जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।* जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण सतत जारी रहेगा एवं नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी


