नीमच। राधादेवी रामचंद्र मंगल ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, भाटखेड़ा में 30 मई 2026 को ओपन प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में देश की प्रतिष्ठित कंपनी श्रीहील फार्मा प्रा. लि. हिस्सा लेगी और विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी।
कॉलेज प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्लेसमेंट ड्राइव सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इसमें बी.फार्मा, एम.फार्मा एवं डी.फार्मा के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को उद्योग जगत से जोड़कर बेहतर करियर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से मिलने, करियर मार्गदर्शन प्राप्त करने और फार्मा सेक्टर में रोजगार के नए अवसरों को समझने का मौका मिलेगा। कॉलेज परिसर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखा जा रहा है। कॉलेज प्रबंधन ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों से प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेकर अपने भविष्य को नई दिशा देने की अपील की है।