नीमच/जावद।  इसे कहते हैं निष्ठा का इनाम और मेहनत का मुकाम! मध्य प्रदेश के नीमच जिले के एक छोटे से कस्बे जावद से निकले नरेंद्र सोनी ने आज देश की सियासत में वो मुकाम हासिल कर लिया है, जिसे देख हर कोई दंग है। बीजेपी के प्रति उनका समर्पण और जमीनी स्तर पर किया गया काम आज उन्हें बुलंदियों के उस शिखर पर ले गया है, जहां सीधे मुख्यमंत्रियों के दफ्तर से उनके फैसले तय होते हैं।
अगर आपको अब भी यकीन नहीं हो रहा, तो राजस्थान के सियासी गलियारों का रुख कर लीजिए! राजस्थान CM हाउस के ‘चाणक्य’: संभाल रहे हैं OSD की कमान!
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के ऑफिस का पूरा दारोमदार आज जावद के इसी ‘नरेश’ यानी नरेंद्र सोनी के कंधों पर है। प्रशासनिक हलकों और राजनीतिक गलियारों में चर्चा आम है कि CM हाउस के सारे महत्वपूर्ण काम नरेंद्र सोनी ही देख रहे हैं। आसान शब्दों में कहा जाए, तो वे मुख्यमंत्री के OSD (Officer on Special Duty) के रूप में एक बेहद मजबूत और प्रभावशाली भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के सबसे भरोसेमंद चेहरों में आज नरेंद्र सोनी का नाम सबसे ऊपर आ चुका है।

उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक… पूरे देश में मजबूत पकड़!
नरेंद्र सोनी की ताकत सिर्फ राजस्थान तक ही सीमित नहीं है। उनकी राजनीतिक सूझबूझ और ‘नेटवर्किंग’ का दायरा इतना बड़ा है कि देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर देश के कई अन्य राज्यों के ‘सीएम हाउस’ तक उनकी सीधी पहुंच है।

जावद के लिए गर्व का क्षण:-
एक छोटे से शहर से निकलकर देश के कद्दावर मुख्यमंत्रियों के कोर ग्रुप में शामिल होना कोई मामूली बात नहीं है। नरेंद्र सोनी ने अपनी निष्ठा और काबिलियत से यह साबित कर दिया है कि अगर लगन सच्ची हो, तो रास्ते खुद-ब-खुद बनते चले जाते हैं।
जावद ही नहीं, पूरे मध्य प्रदेश को है गर्व!
नरेंद्र सोनी की इस ऐतिहासिक कामयाबी से जावद और पूरे नीमच जिले में जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बीजेपी के एक समर्पित कार्यकर्ता से लेकर देश के मुख्यमंत्रियों के रणनीतिकार बनने तक का यह सफर हर युवा के लिए प्रेरणादायक है।
जावद के इस लाल ने आज साबित कर दिया है कि उनकी पकड़ सिर्फ मजबूत नहीं, बल्कि ‘सुपर पावरफुल’ है!

#NarendraSoni #JavadNews #NeemuchNews #MadhyaPradeshNews #RajasthanCMO #BhajanlalSharma #YogiAdityanath #BJPIndia #JawadKaLaal #ViralNews