( मनोज मीणा )
नीमच। कृषि उपज मंडी व्यापारी संघ चुनाव में मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चुनाव अधिकारियों की निगरानी में सबसे पहले कार्यकारिणी सदस्यों के मतों की गिनती की जा रही है। चुनाव अधिकारियों के अनुसार मतगणना के अगले चरणों में तस्वीर और स्पष्ट होगी, जबकि अध्यक्ष पद की गणना बाद में की जाएगी। नतीजों के बाद मतगणना स्थल पर उत्सुकता और हलचल का माहौल बना हुआ है। प्रत्याशी और उनके समर्थक हर राउंड के परिणाम पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। इसी कड़ी में पहले राउंड,दूसरे राउंड के परिणाम सामने आ गए हैं, जिससे चुनावी तस्वीर धीरे-धीरे साफ होने लगी है। सूत्रों की मानें तो अंतिम परिणाम देर रात तक आने की संभावना है। नीमच मंडी से जुड़े इस हाई-प्रोफाइल चुनाव में हर राउंड के साथ रोमांच बढ़ता जा रहा है।
पहले चरण की मतगणना में उम्मीदवारों को मिले मत इस प्रकार रहे—
1 नवीन अग्रवाल     36 मत
2 संजय गर्ग को      34 मत
3 कमलेश गर्ग को    33 मत
4 अनिल मित्तल       31 मत
5 विक्रम अजमेरा     31 मत
6 विकाश गोयल       30 मत
7 विजय जैन           21 मत
8  प्रवीण सिंघल       27 मत
9  प्रशांत गोयल       25 मत
10 राहुल गोयल       23 मत
11 महेश मुलचंदानी  22 मत
12 कार्तिक खंडेलवाल  21 मत
13  राकेश गर्ग            20 मत
14  महेश लाठी          19 मत
15  मनीष पिपाड़ा       15 मत
16  अजय सिंह           14 मत
17 राजेन्द्र अग्रवाल      10 मत
18  उदय अग्रवाल को 7 मत प्राप्त हुए
दुसरे राउंड में इन उम्मीदवारों ने बनाई बढ़त
1 नवीन अग्रवाल – 72
2 विजय जैन – 70
3 कमलेश गर्ग – 69
4 विक्रम अजमेरा – 67
5 संजय गर्ग – 64
6 विकास गोयल – 62
7 प्रशांत गोयल – 59
8 अनिल मित्तल – 57
9 महेश लाठी – 57
10 राहुल गोयल – 54
11 प्रवीण सिंघल – 50
12 कार्तिक खनेडलवाल – 45
13 मनीष पिपाड़ा – 45
14 महेश मुलचंदानी – 45
15 अजय सिंह – 42
16 राकेश गर्ग – 36
17 उदय अग्रवाल – 18
18 राजेंद्र अग्रवाल – 17