नीमच। कृषि उपज मंडी नीमच में आज पोस्ता दाना की आवक 200 बोरी से अधिक रही। मंडी में पोस्ता दाना के भावों में लगभग 2000 प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। किसानों को पोस्ता दाना का भाव 1,10,000 से लेकर 1,49,000 तक प्राप्त हुआ। हालांकि वर्तमान भावों से किसान संतुष्ट नजर नहीं आए। किसानों का कहना है कि भावों में अभी भी 5,000 से 10,000 प्रति क्विंटल तक और तेजी आनी चाहिए। व्यापारियों के अनुसार फिलहाल पोस्ता दाना के भावों में यही स्थिति बने रहने की संभावना है। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि अप्रैल माह में भावों में मंदी आ सकती है, हालांकि कुछ जानकारों का मानना है कि अप्रैल से पहले एक बार फिर भावों में उछाल देखने को मिल सकता है।


