मंदसौर। चांदी के भाव बढने के साथ ही सर्राफा बाजार में धोखाधडी के मामले भी बढ रहे है। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ थाने में सत्तू सेठ नामक सोने—चांदी के व्यापारी ने एक ग्रामीण की करीब साढे चार किलो चांदी हडप कर ली है। पीडित राधेश्याम पिता पन्नालाल बंजारा निवासी विठ्ठलपुरा ने गरोठ थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि उसने रूपए की आवश्यकता होने पर करीब दस साल पहले 60 हजार रूपए में साढे चार किलो चांदी (डेढ किलो की कडी जोड,सवा किलो की कडी जोड,तीन पाव का गले की हंस,एक कलो की करदनी) कुल साढे चार किलो चांदी डेढ रूपए के सैकडें के हिसाब से गिरवी रखी थी। पांच साल पहले अलग—अलग तारीखों में 25 और 10 हजार रूपए व्याज पेटे जमा करवाए। इस बीच राधेश्याम की तबियत खराब हो गई। कई सालों तक तबियत खराब रही। दिनांक 4 जनवरी 2026 को शिकायतकर्ता राधेश्याम उक्त रकम छुडाने के लिए पहुंचा तो सत्तू सेठ ने बोला कि नामा चिठठी देखता हूं। फिर 5 जनवरी को पहुंचा,इस दिन भी देखने की बात कही। इसके 7 जनवरी को पहुंचा तो सत्तू सेठ ने पलटी मार दी। बोला कि तुम्हारी रकम गल (बराबर) हो गई है। पीडित का आरोप है कि उसने ब्याज की राशि भी जमा करवा दी। पुलिस ने उसकी साढे चार किलो चांदी वापस दिलाने की मांग की है
बढ़ते चांदी के भाव और नियत में खोट! मंदसौर के गरोठ में सत्तू सेठ ने हड़पी ग्रामीण की 4.5 किलो चांदी, पीड़ित राधेश्याम बंजारा ने लगाई पुलिस से गुहार…4.5 किलो चांदी देने से मुकरा व्यापारी,धोखेबाज निकला मंदसौर जिले के गरोठ का सत्तू सेठ, पीडित ने गरोठ थाने में दर्ज करवाई शिकायत
Related Posts
शहीद मुकेश प्रजापति की प्रतिमा होगी स्थापित,खड़ावदा में समाजजनों ने लिया निर्णय, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में हुआ था हादसा
मंदसौर जिले के गरोठ तहसील के ग्राम बानिया खेड़ी (खड़ावदा क्षेत्र) निवासी सीआरपीएफ जवान मुकेश कुमार प्रजापति 17 जनवरी 2026 को शहीद हो गए। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर क्षेत्र में एक…
दलौदा थाना प्रभारी को ग्रामीणों ने किया सम्मानित -माला पहनाकर खिलाई मिठॉंई
मंदसौर।मंगलवार को ग्राम अमलावद और आस-पास के ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा लव जिहाद मामले में की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए दलौदा थाना प्रभारी शुभम व्यास और उनकी…


