नीमच। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, एसडीएम मनासा सुश्री किरण आंजना एवं मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ.आर.के.खद्योत, अभिहित अधिकारी के निर्देशन में प्रशासन की टीम ने सोमवार को 4 फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजू सोलंकी ने बताया, कि टीम ने सोनालिका होटल मनासा का निरीक्षण कर विक्रय हेतु भंडारित खाद्य पदार्थों मावा बर्फी, चाट छोला, समोसा, कचौरी, नमकीन सेव सहित 5 नमूने जांच हेतु लिए। फर्म होटल अरिहंत मनासा का निरीक्षण कर विक्रय हेतु भंडारण रिफाइंड सोयाबीन तेल, समोसा, कचोरी, नमकीन सेव, पोहा, बेसन, मैदा के 7 नमूने जांच हेतु लिए। फर्म होटल वर्षा एवं चाट सेंटर मनासा का निरीक्षण कर विक्रय हेतु भंडारित खाद्य मूंगफली तेल,समोसा, कचोरी, हरी चटनी, लाल चटनी, चाट छोले, दही सहित 7 नमूने जांच हेतु लिए गए है।
उक्त तीनों फर्मों पर नियमानुसार साफ-सफाई नहीं पाई जाने, कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रस्तुत नहीं करने, पानी के बर्तन साफ स्वच्छ नहीं पाए जाने, खाद्य पदार्थ खुले में विक्रय करते पाए जाने पर अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत नोटिस जारी किए गए है। टीम ने, जनता पानी पूरी हॉकर मनासा का निरीक्षण कर विक्रय हेतु भंडारित खाद्य पदार्थ पानी पतासे का पानी हाजमा हजम, पानी पतासे का पानी हींग, पानी पतासे का पानी लहसुन, पानी पतासे का पानी सहित कुल 4 नमूने जांच हेतु लिए गए है।
उक्त लिए गए नमूनों को जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर उपरांत संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी । खाद्य प्रतिष्ठानों के आकस्मिक निरीक्षण की कार्रवाई सतत जारी रहेगी। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा श्री राजू सोलंकी एवं श्री यशवंत कुमार शर्मा एवं अधिकारियों की टीम ने की गई हैं।