नीमच। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जीरन क्षेत्र में शराब ठेके पर हुड़दंग, गाली-गलौज, मारपीट एवं तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कारण शराब ठेका बंद था। ठेका बंद होने से शराब नहीं मिलने पर कुछ युवक आक्रोशित हो गए और ठेके पर पहुंचकर हंगामा करने लगे।
आरोप है कि भाजपा से निष्कासित नेता के पुत्र अभिषेक राव मराठा एवं उनके साथी हर्षित राव मराठा ने ठेका कर्मचारी विष्णु मीणा के साथ अभद्र व्यवहार किया,गाली-गलौज की तथा मारपीट कर ठेके में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया। पीड़ित कर्मचारी की शिकायत पर थाना जीरन में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(3) एवं 395 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी जीरन क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जीरन में गणतंत्र दिवस पर शराब ठेके पर हुड़दंग, मारपीट व तोड़फोड़
Related Posts
शहीद मुकेश प्रजापति की प्रतिमा होगी स्थापित,खड़ावदा में समाजजनों ने लिया निर्णय, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में हुआ था हादसा
मंदसौर जिले के गरोठ तहसील के ग्राम बानिया खेड़ी (खड़ावदा क्षेत्र) निवासी सीआरपीएफ जवान मुकेश कुमार प्रजापति 17 जनवरी 2026 को शहीद हो गए। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर क्षेत्र में एक…
दलौदा थाना प्रभारी को ग्रामीणों ने किया सम्मानित -माला पहनाकर खिलाई मिठॉंई
मंदसौर।मंगलवार को ग्राम अमलावद और आस-पास के ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा लव जिहाद मामले में की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए दलौदा थाना प्रभारी शुभम व्यास और उनकी…


