नीमच। मध्य प्रदेश राज्य आनंद संस्थान के निर्देशानुसार नीमच जिले की ग्राम पंचायत तारापुर एवं उम्मेदपुरा में आनंद उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रतिस्पर्धा की भावना से ऊपर उठकर नागरिकों के बीच खुशी, सौहार्द और सामूहिक आनंद का प्रसार करना रहा। उत्सव के दौरान कबड्डी, रस्साकशी तथा स्थानीय लोक कलाओं की आकर्षक प्रस्तुतियां हुईं,जिनमें बच्चों,महिलाओं एवं बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जादूगर ढोंदूराम के हास्य और जादू के कार्यक्रमों ने बच्चों को खूब आनंदित कियाइस अवसर पर उम्मेदपुरा सरपंच मनीष धाकड,सचिव धाकड,तारापुर सरपंच नेमीचंद धाकड,सचिव कालूराम सालवी,उपसचिव दीपक बाड़ीका, प्रधानाचार्य निलेश सारस्वत,शिक्षक अर्जुन अहीर,कन्या बोहरा एवं रेखा धाकड सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीणों ने इस प्रकार के आयोजनों को सामाजिक एकता एवं सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने वाला बताया।


