नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच जिले के सरकारी अस्पताल रामपुरा में पदस्थ डॉ. प्रमोद पाटीदार ने भाजपा नेता एवं रामपुरा नगर परिषद की अध्यक्ष सीमा पाटीदार के पति जितेद्र जागीरदार की उपस्थिति में अस्पताल परिसर में ही खूब हंगामा किया और गाली गलौच की। डॉ. खूब शराब के नशे में था, एक मरीज को देखने के लिए डॉक्टर प्रमोद पाटीदार को बुलाया गया, डॉक्टर फुल टल्ली में थे, नशे में डॉक्टर को बोलता भी नहीं बन रहा था। इस मामले की शिकायत मनासा विधायक माधव मारू की तो उन्होंने तुरंत एक्शन लिया। डॉ प्रमोद पाटीदार को रामपुरा अस्पताल से हटाकर कंजार्डा अटैच कर दिया। यह पूरा घटनाक्रम 21 जनवरी 2026 को हुआ था, जिसकी आडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रामपुरा अस्पताल में डॉक्टर फुल नशे में क्या—क्या हरकतें कर रहे थे और बोल रहे थे, आडियो को मोबाइल से रिकार्ड कर लिया गया। सुनिए आडियो रिकार्डिग। ऐसे डॉक्टर के लिए दो शब्द जरूर बोलें।
भाजपा नेता को शराब के नशे में सरकारी डॉक्टर ने दी गंदी—गंदी गालिया, आडियो वायरल, विधायक ने रामपुरा अस्पताल से डॉक्टर प्रमोद पाटीदार को हटाया
Related Posts
शहीद मुकेश प्रजापति की प्रतिमा होगी स्थापित,खड़ावदा में समाजजनों ने लिया निर्णय, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में हुआ था हादसा
मंदसौर जिले के गरोठ तहसील के ग्राम बानिया खेड़ी (खड़ावदा क्षेत्र) निवासी सीआरपीएफ जवान मुकेश कुमार प्रजापति 17 जनवरी 2026 को शहीद हो गए। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर क्षेत्र में एक…
दलौदा थाना प्रभारी को ग्रामीणों ने किया सम्मानित -माला पहनाकर खिलाई मिठॉंई
मंदसौर।मंगलवार को ग्राम अमलावद और आस-पास के ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा लव जिहाद मामले में की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए दलौदा थाना प्रभारी शुभम व्यास और उनकी…


