नीमच। रतनगढ़ के कांटिया के बालाजी रतनगढ़ परिसर में बैंक प्रबंधक लक्ष्मी नारायण मीणा निवासी अरनिया मामादेव) का सेवानिवृत्ति कार्यक्रम शनिवार को  कांटिया के बालाजी रतनगढ़ परिसर में सादगी एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मीणा समाज सेवा संगठन द्वारा श्री मीणा का पारंपरिक साफा बंधवाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने श्री मीणा के दीर्घ सेवाकाल की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद सेवानिवृत्त जीवन की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और सेवा भावना के साथ दायित्वों का निर्वहन किया, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। समारोह में समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक एवं परिजन उपस्थित रहे।