नीमच—ग्राम सगराना स्थित निर्माणाधीन गोल्ड क्रेस्ट सीमेंट फैक्ट्री में हफ्ता वसूली का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने फैक्ट्री प्रबंधन से प्रति माह एक-एक लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट एवं तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और जांच प्रारंभ की। पुलिस आरोपियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है, वहीं अन्य संभावित संलिप्तों की तलाश भी जारी है।


