नीमच। भाटखेड़ा स्थित राधा देवी रामचंद्र मंगल कॉलेज में दिनांक 4 फरवरी 2026,बुधवार को वर्ष 2026 की दूसरी प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट ड्राइव के अंतर्गत चयन प्रक्रिया पटेल मोटर्स, इंदौर की एचआर टीम द्वारा संपन्न कराई जाएगी। प्लेसमेंट ड्राइव के अंतर्गत पटेल मोटर्स इंदौर की विभिन्न शाखाओं के लिए ग्रेजुएट एवं पोस्ट-ग्रेजुएट विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार सहित अन्य आवश्यक चरण शामिल होंगे। इच्छुक विद्यार्थी आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ निर्धारित समय पर कॉलेज परिसर में उपस्थित होकर इस प्लेसमेंट ड्राइव में भाग ले सकते हैं। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए कॉलेज में नियमित रूप से प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाती रहती हैं, जिससे विद्यार्थियों एवं अन्य छात्रों को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें। इस वर्ष की दूसरी प्लेसमेंट ड्राइव को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।