नीमच। जिले में अवैध रेत परिवहन पर लगाम लगाने के तमाम दावों के बावजूद नयागांव बॉर्डर से रेत से भरे डंपरों की बेकाबू आवाजाही थमने का नाम नहीं ले रही है। बिना वैध रॉयल्टी के रेत लेकर आने वाले ओवरलोड डंपर खुलेआम नीमच शहर में प्रवेश कर माल खाली कर रहे हैं,जिससे शासन को राजस्व हानि के साथ-साथ सड़कों को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। जानकारी के अनुसार नयागांव क्षेत्र से प्रतिदिन दर्जनों डंपर नीमच शहर में रेत की आपूर्ति कर रहे हैं। शिकायतकर्ता आलोक मालू ने कलेक्टर को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि एक ही रॉयल्टी पर तीन से चार डंपर रेत की सप्लाई की जा रही है। रॉयल्टी पर्चियों पर रतलाम और उज्जैन जैसे शहरों का नाम दर्ज होता है,लेकिन उसी अवधि में रेत नीमच में उतारी जा रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ये डंपर नयागांव पुलिस चौकी और आरटीओ कार्यालय के सामने से होकर गुजरते हैं, बावजूद इसके किसी प्रकार की जांच या कार्रवाई नहीं की जाती। नियमों के अनुसार जहां 35 से 40 टन तक के लोड की अनुमति है,वहीं 70 से 80 टन तक रेत भरकर डंपर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ओवरलोड वाहनों के कारण शहर की सड़कों की हालत लगातार खराब होती जा रही है,वहीं शासन को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खनन माफिया का डर इस कदर हावी है कि खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मंगलवार को इस पूरे मामले को लेकर प्रशासन से शिकायत की गई है।
नयागांव बॉर्डर से रेत के डंपरों की खुली आवाजाही, बिना रॉयल्टी नीमच में उतारी जा रही रेत
Related Posts
शहीद मुकेश प्रजापति की प्रतिमा होगी स्थापित,खड़ावदा में समाजजनों ने लिया निर्णय, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में हुआ था हादसा
मंदसौर जिले के गरोठ तहसील के ग्राम बानिया खेड़ी (खड़ावदा क्षेत्र) निवासी सीआरपीएफ जवान मुकेश कुमार प्रजापति 17 जनवरी 2026 को शहीद हो गए। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर क्षेत्र में एक…
दलौदा थाना प्रभारी को ग्रामीणों ने किया सम्मानित -माला पहनाकर खिलाई मिठॉंई
मंदसौर।मंगलवार को ग्राम अमलावद और आस-पास के ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा लव जिहाद मामले में की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए दलौदा थाना प्रभारी शुभम व्यास और उनकी…


