नीमच। श्री सांवरिया सेठ भक्त मंडल के तत्वावधान में मंगलवार रात लायंस पार्क चौराहा पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक छोटूसिंह रावणा की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन संध्या का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात छोटूसिंह रावणा ने सांवरिया सेठ के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों पर श्रोतागण भक्ति रस में डूबते नजर आए और पूरा वातावरण “जय सांवरिया सेठ” के जयकारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रोशनी एवं फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा एवं वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। आयोजन समिति की ओर से अशोक अरोरा ने उपस्थित श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भक्तों को भक्ति के एक सूत्र में जोड़ना है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
नीमच में सांवरिया सेठ भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, भजन गायक छोटूसिंह रावणा की प्रस्तुति ने बांधा समां
Related Posts
शहीद मुकेश प्रजापति की प्रतिमा होगी स्थापित,खड़ावदा में समाजजनों ने लिया निर्णय, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में हुआ था हादसा
मंदसौर जिले के गरोठ तहसील के ग्राम बानिया खेड़ी (खड़ावदा क्षेत्र) निवासी सीआरपीएफ जवान मुकेश कुमार प्रजापति 17 जनवरी 2026 को शहीद हो गए। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर क्षेत्र में एक…
दलौदा थाना प्रभारी को ग्रामीणों ने किया सम्मानित -माला पहनाकर खिलाई मिठॉंई
मंदसौर।मंगलवार को ग्राम अमलावद और आस-पास के ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा लव जिहाद मामले में की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए दलौदा थाना प्रभारी शुभम व्यास और उनकी…


