नीमच। भाटखेड़ा स्थित राधादेवी रामचंद्र मंगल महाविद्यालय में प्लेसमेंट की श्रृंखला के अंतर्गत दिनांक 4 फरवरी 2026 को पटेल मोटर्स, इंदौर द्वारा ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता कर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाया। कार्यक्रम की शुरुआत पटेल मोटर्स, इंदौर से पधारे अधिकारियों द्वारा कंपनी की कार्यसंस्कृति, संगठनात्मक ढांचा, भविष्य की संभावनाएं एवं करियर ग्रोथ से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कर की गई। इसके पश्चात चयन प्रक्रिया के अंतर्गत साक्षात्कार आयोजित किए गए, जिसमें प्रतिभागी युवाओं की योग्यता एवं कौशल के आधार पर विभिन्न विभागों में आकर्षक पैकेज पर चयन किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल युवाओं ने इसे अपने करियर निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा पटेल मोटर्स, इंदौर से पधारे एचआर मैनेजर एवं अन्य अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया। प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए आगामी समय में इसी क्रम में और भी प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।


