नीमच की कनावटी पुलिस लाइन में पदस्थ 50 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल होशियार सिंह ने विभाग के आला अधिकारियों पर प्रताड़ना और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले लिखे 4 पन्नों के सुसाइड नोट में उन्होंने रक्षित निरीक्षक (RI) विक्रम सिंह भदौरिया और हेड कॉन्स्टेबल प्रणव तिवारी पर सीधा निशाना साधते हुए खुलासा किया कि पुलिस लाइन में ड्यूटी लगाने और रोजनामा लिखने के नाम पर 5 से 10 हजार रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। होशियार सिंह ने नोट में अपना दर्द व्यक्त करते हुए लिखा कि विभाग में ईमानदार आदमी का नौकरी करना मुश्किल हो गया है और भ्रष्टाचार का विरोध करने पर बड़े अधिकारियों के नाम का डर दिखाकर प्रताड़ित किया जाता है। रविवार दोपहर जहर खाने के बाद वे खुद चलकर कंट्रोल रूम पहुंचे थे, जहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना और सोशल मीडिया पर वायरल हुए सुसाइड नोट ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
नीमच पुलिस महकमे में हड़कंप: भ्रष्टाचार और प्रताड़ना से तंग हेड कॉन्स्टेबल ने जहर खाकर दी जान,4 पन्नों के सुसाइड नोट में RI और हेड कॉन्स्टेबल पर वसूली के आरोप, लिखा- ‘पुलिस को इतना मत बेचो कि ईमानदार नौकरी न कर पाए’
Related Posts
शहीद मुकेश प्रजापति की प्रतिमा होगी स्थापित,खड़ावदा में समाजजनों ने लिया निर्णय, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में हुआ था हादसा
मंदसौर जिले के गरोठ तहसील के ग्राम बानिया खेड़ी (खड़ावदा क्षेत्र) निवासी सीआरपीएफ जवान मुकेश कुमार प्रजापति 17 जनवरी 2026 को शहीद हो गए। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर क्षेत्र में एक…
दलौदा थाना प्रभारी को ग्रामीणों ने किया सम्मानित -माला पहनाकर खिलाई मिठॉंई
मंदसौर।मंगलवार को ग्राम अमलावद और आस-पास के ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा लव जिहाद मामले में की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए दलौदा थाना प्रभारी शुभम व्यास और उनकी…


